पटना (Patna)

25 सितंबर को मंदिर, मठ, स्कूल और गांवों में गूंजेगा वंदे मातरम्

पटना। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। इस अभियान में एक करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

विद्या भारती बिहार की ओर से भी कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को पटना में आयोजित पत्रकार वार्ता में विद्या भारती बिहार क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम जी ने बताया कि देशभर के 25 हजार विद्यालय इस अभियान से जुड़ेंगे। विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और पूर्व छात्र भी इसमें शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि बिहार में स्कूलों के साथ-साथ मंदिर, मठ, गांव और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग एकत्र होकर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे। कार्यक्रम को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।दक्षिण बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि दक्षिण बिहार में करीब 1030 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें करीब पांच लाख लोगों के शामिल होने की तैयारी है। इसके लिए सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं को भी जोड़ा जा रहा है।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को एक साथ राष्ट्रगीत से जोड़ना है। पूरे बिहार में करीब पांच लाख लोगों के सामूहिक गायन की तैयारी की गई है।

यह भी पढ़ें (Related News)