पटना (Patna)

रिजेंट सिनेमा में फिल्म के बाद दर्शकों को बांटी गई हनुमान चालीसा

‘हनुमान अंश’ के शो के बाद मां ब्लड सेंटर और सिनेमा प्रबंधन की अनूठी पहल; दर्शकों में दिखा उत्साह
रिजेंट सिनेमा में फिल्म के बाद दर्शकों को बांटी गई हनुमान चालीसा

पटना: पटना के ऐतिहासिक रिजेंट सिनेमा में सोमवार को फिल्म ‘हनुमान अंश’ के शो के बाद दर्शकों के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। फिल्म देखने के बाद सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे दर्शकों को हनुमान चालीसा भेंट की गई। इस पावन पहल में मां ब्लड सेंटर, रिजेंट सिनेमा के ऑनर और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हनुमान चालीसा वितरण के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। फिल्म देखने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। दर्शकों का कहना था कि फिल्म के बाद इस तरह की पहल से समाज में सकारात्मक और धार्मिक संदेश जाता है।

आयोजकों के अनुसार, फिल्म देखने आए दर्शकों के बीच धार्मिक भावना और सकारात्मक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में रिजेंट सिनेमा के सभी कर्मचारियों ने सहयोग किया।

शो समाप्त होने के बाद दर्शकों को कतारबद्ध कर एक-एक कर हनुमान चालीसा दी गई। लोगों ने इसे अत्यंत सम्मान और श्रद्धा के साथ स्वीकार किया। इस दौरान सिनेमा परिसर में कुछ समय तक इस पहल को लेकर काफी चर्चा और उल्लास का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें (Related News)