क्राइम (Crime)

विधानसभा परिसर से बाइक चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

सचिवालय थाना पुलिस ने 3 चोरी की बाइक की बरामद; सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई
विधानसभा परिसर से बाइक चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

पटना: पटना में विधानसभा परिसर से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का सचिवालय थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों राजकुमार उर्फ फंटूश और हर्ष राज उर्फ राज को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, विधानसभा परिसर से दो बाइक चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 सचिवालय और थानाध्यक्ष सचिवालय के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने 6 सितंबर 2026 को गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान एक आरोपी को चोरी की स्कूटी और बाइक के साथ पकड़ा गया। ये दोनों वाहन सचिवालय थाना कांड संख्या 182/26 और 184/26 से जुड़े थे।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की वारदात में दो आरोपी शामिल थे। हर्ष राज उर्फ राज वाहनों का लॉक तोड़ता था। इसके बाद राजकुमार उर्फ फंटूश चोरी की बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें (Related News)