बिहार (Bihar)

पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, कई गांव बाढ़ की चपेट में

दीघा, गांधी घाट, मनेर और हाथीदह में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा; गौरीचक के कई गांव जलमग्न
पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, कई गांव बाढ़ की चपेट में

पटना: पटना में गंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। पूर्वी क्षेत्र के गौरीचक इलाके के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 51.70 मीटर दर्ज किया गया है। यहां खतरे का निशान 50.45 मीटर है। इस तरह गंगा खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि सुबह 7 बजे जलस्तर 51.77 मीटर था, जिसमें दोपहर तक मामूली कमी आई है।

गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 50.36 मीटर पहुंच गया है। यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है। यानी जलस्तर खतरे के निशान से 1.76 मीटर ऊपर है। गांधी घाट का उच्चतम बाढ़ स्तर 50.52 मीटर है और वर्तमान जलस्तर इससे सिर्फ 16 सेंटीमीटर नीचे है।

मनेर में गंगा सबसे ज्यादा खतरे के निशान से 3.08 मीटर ऊपर बह रही है। वहीं हाथीदह में जलस्तर 43.48 मीटर पहुंच गया है। यह उच्चतम बाढ़ स्तर से महज 4 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें (Related News)