बिहार (Bihar)

पटना सिविल कोर्ट के मेल पर धमकी

कैंपस में चलाया गया सर्च ऑपरेशन, कोर्ट बंद

पटना सिविल कोर्ट को खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से धमकी भरा मैसेज भेजे जाने के बाद हड़कंप मच गया। पटना टाउन एसडीपीओ-1 राजेश रंजन ने बताया कि मैसेज में निर्झर जिंदाबाद लिखने के साथ धमकी दी गई है।

मैसेज में कनाडा में मारे गए निर्झर की हत्या का जिक्र करते हुए पटना के एएमबी संजय वर्मा को गोली मारने की धमकी दी गई है।



मैसेज में यह भी लिखा गया है कि पटना खालिस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंजेगा।

धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। एहतियात के तौर पर सिविल कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया है। इसके साथ ही पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है। कोर्ट परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस धमकी भरे मैसेज की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मैसेज किसने और कहां से भेजा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें (Related News)