बिहार (Bihar)

पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट रोकने के लिए अहम बैठक, कूड़ा और मांस-मछली की दुकानों पर होगी कार्रवाई

पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट रोकने के लिए अहम बैठक, कूड़ा और मांस-मछली की दुकानों पर होगी कार्रवाई
पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट रोकने के लिए अहम बैठक, कूड़ा और मांस-मछली की दुकानों पर होगी कार्रवाई

Lपटना एयरपोर्ट पर पक्षियों के झुंड के कारण दो दिन पहले एक विमान को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा था। इसके अलावा पहले भी बर्ड हिट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शुक्रवार को पटना IG जितेंद्र राणा के कार्यालय में अहम बैठक हुई।

बैठक में डीएम, SSP, नगर निगम आयुक्त, एयरपोर्ट निदेशक, CISF और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी शामिल हुए। IG जितेंद्र राणा ने बताया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा और बर्ड हिट रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

मुख्य बिंदु:

एयरपोर्ट के आसपास कूड़ा जमा करने वाले स्थानों की सफाई होगी।

खुले में मांस-मछली बेचने वाली दुकानों पर कार्रवाई होगी।

पेड़-पौधों और घास की नियमित कटाई-छंटाई होगी।

रेलवे लाइन के किनारे कूड़ा हटाया जाएगा।

लेजर लाइट पर निगरानी रखी जाएगी।

बर्ड हिट रोकने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल होगा।

स्थानीय पुलिस पिकेट बनाने पर भी काम होगा।

अवैध ऑटो-टैक्सी पार्किंग हटाई जाएगी।

सभी फैसलों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें (Related News)